Category Archives:  LifeStyle

शादी से पहले इन 5 बातो को कर ले क्लियर, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है आपको...जानिए

Dec 10 2019

Posted By:  Sanjay

हर व्यक्ति को एक न एक दिन शादी जरूर करनी पड़ती है | शादी करना एक व्यक्ति की जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है | क्योंकि आप किसी अन्य व्यक्ति के साथ जीवनभर साथ रहेंगे | शादी करने से पहले आप छोटी से छोटी चीज को पहले से क्लियर करके चले वरना आपको आगे चलकर पछताना पड़ सकता और आप उस गलती की सजा जीवनभर भुगतेंगे | शादी से पहले हमें कौन कोनसी 5 बातों का ख्याल रखना चाहिए आइये जानते है उनके बारें में विस्तार से...


शादी करने से पहले क्लियर कर ले इन 5 बातों को 



1 . रजामंदी 


शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों को इस बात को पहले से क्लियर कर लेना चाहिए कि वो शादी करना चाहते है या नहीं | कही ऐसा न हो की घरवालों के दबाव में आकर लड़का या लड़की शादी के लिए राजी हुए हो | यदि ऐसा हुआ तो शादी से पहले या बाद में पति पत्नी के संबंध बिगड़ सकते है इसलिए लड़का और लड़की से शादी की रजामंदी के बारें में अच्छे से पूछ लेना चाहिए |

2 . लेन देन


दहेज़ लेना और देना दोनों ही भारत सरकार के कानून के खिलाफ है | शादी से पहले लड़की वाले, लड़के वालो से इस बात को अच्छे से क्लियर कर ले और इस बात को अच्छे से जान ले की लड़के वालो की कोई खास डिमांड तो नहीं है | इस बात को क्लियर करने के बाद ही शादी करनी चाहिए वरना बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |

3 . शादी का प्रारूप क्लियर कर लें 


शादी विवाह जैसी चीजों में पैसा बहुत सारा खर्च होता  है इसलिए इस बात को पहले से ही क्लियर कर ले की शादी धूम धाम से करेंगे या सिंपल | सामूहिक विवाह और कोर्ट भी शादी करने के लिए एक ऑप्शन है | आपस में बात करके अच्छे से क्लियर कर ले कि शादी किस प्रकार करनी है |

4 . पढाई लिखाई और जॉब 


शादी करने से पहले लड़के के डॉक्यूमेंट और जॉब की  पूरी डिटेल ले लेनी चाहिए | लड़का क्या काम करता है, लड़के की सैलरी कितनी, कौनसी कंपनी में काम करता है सारी चीजे पहले से ही जान ले और डाक्यूमेंट्स को अच्छे से देख लेन ताकि आप धोखे में न रहे उसके बाद ही शादी करें |

5 . घरेलु कामकाज और व्यवहार


शादी से पहले लड़के को लड़की से इस बात को पहले से क्लियर कर लेना चाहिए की लड़की को घर का काम करना है या नहीं | यदि आपके घर में सिर्फ माँ है और आपकी माँ से काम नहीं होता है तो घर का सारा काम घर की बहु को ही करना पड़ेगा | इस बात को लड़की से पहले ही क्लियर कर ले | कही ऐसा न हो शादी के बाद लड़की, घर का काम करने के लिए मना करें | लड़का और लड़की दोनों को एकदूसरे का व्यवहार पहले से ही समझ लेना चाहिए ताकि आगे जाकर दोनों एक दूसरे के व्यवहार से अनजान न रहे और घर में लड़ाई झगडे माहौल न बने | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर